Odisha के जाजपुर में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 10 घायल, 2 की हालत गंभीर

Share this

ओडिशा के जाजपुर जिले में आज सुबह बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए है जिनमें से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची बड़ाचना पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को भार निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना जाजपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर बड़चना स्ट्रीट के पास हुई। नायक ट्रैवेल की बस बालासोर से कटक की ओर जा रही थी, तभी बडचना रोड के पास गेहूं से भरे ट्रक के पिछले हिस्से से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान बस में अगले हिस्से में बैठे दस से अधिक लोग घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक घायलों को बड़ाचना ग्रुप हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कटक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. बड़ाचना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और घटना की आगे की जांच में जुट गई है.