Share this
धमतरी। मगरलोड पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। कुछ महिनो से मोटर सायकल चोर गिरोह द्वारा मोटर सायकल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, जिस पर थाना मगरलोड में अपराध कमांक 01/24, 81/24, 114/24, 164/24 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मगरलोड पुलिस द्वारा आरोपियों की पता साजी के लिए लगातार मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से की जा रही थी।
इसी कड़ी में बिना नंबर प्लेट वाली अलग-अलग तीन मोटर सायकल में दो-दो व्यक्ति बैठकर ग्राम पण्डरीपानी की ओर जा रहे थे, जिसे चोरी की मोटर सायकल होने के संदेह पर रोककर मो.सा. के संबंध में पूछताछ कर आर.सी. बुक पेश करने कहा तो मो.सा. सवारों का जवाब संतोषप्रद नही मिलने से आरोपीगण को थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम लिया गया, जिसमें आरोपीगण अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताये कि आज से करीबन 02-03 माह पूर्व मधुबन मेला में मिलकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाकर गिरोह बनाकर कुरूद, राजिम, कोपरा, महासमुंद, करेलीबड़ी, मगरलोड के क्षेत्रों को टारगेट करते हुये चोरी की घटना को अंजाम दिये।

नाम आरोपी
01. नयन निषाद पिता लोचन निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम बरोण्डा थाना राजिम जिला गरियाबंद
02. लीलाराम निषाद पिता पंचराम निषाद उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम कुटेना थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद
03. मेघराज निषाद पिता गौकरण निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन गाड़ाडीह थाना मगरलोड जिला धमतरी छ०ग०
04. योकेश्वर निषाद पिता हुमन निषाद उम्र 19 वर्ष साकिन बरोण्डा थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ०ग०)
05. नीलकंठ दास पिता स्व.अंजोर दास उम्र 26 वर्ष साकिन माहेरा थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ०ग०)
06. धरमचंद निषाद पिता मोहन लाल निषाद उम्र 29 वर्ष साकिन कुटेना थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद