Share this
New Delhi 03 जून 2024: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इंतजार करना होगा. कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कहा, ”हमें अभी इंतजार करना होगा. हमें पूरी उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है.” विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दावा कर रहा है कि उसे जनता के एग्जिट पोल में 295 सीटें हासिल हुई है. हाल ही में गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ये बात दोहराई थी.










