शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट, नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…

Share this

बिलासपुर 26 जून 2024:  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में देसी शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों में एक नाबालिग समेत पांच महिला, और दो युवक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है.