छत्तीसगढ़: भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नबीन बोले- जीत साबित करती है, हमारी पहचान कमल का निशान

छत्तीसगढ़: भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नबीन बोले- जीत साबित करती है, हमारी पहचान कमल का निशान
Share this

रायपुर। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कर्तव्यबोध कराते हुए अनुशासन और जनसेवा पर जोर दिया। साथ ही, पार्टी के प्रकाशन “दीपकमल विजय अंक” का विमोचन भी किया गया।

नितिन नबीन ने कहा- यह जीत भाजपा की गहरी जड़ों का प्रमाण

प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि पार्टी की पहचान कमल के निशान से जुड़ी है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं का समाधान करने और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च के छत्तीसगढ़ दौरे को ऐतिहासिक बनाने की अपील भी की।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव बोले- जितनी बड़ी जीत, उतनी बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की जीत अभूतपूर्व है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46% वोट, लोकसभा में 51% वोट और निकाय व पंचायत चुनावों में 56% वोट मिले, जो पार्टी की मजबूत पकड़ दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की।

अजय जम्वाल ने कहा- व्यवस्था में बदलाव लाना निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा का विजन विकसित भारत 2047 है। उन्होंने कहा कि जब पंचायत से संसद तक भाजपा की सरकार होगी, तभी सुशासन स्थापित होगा। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से व्यवस्था में बदलाव लाने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- छत्तीसगढ़ को आदर्श राज्य बनाएंगे

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अब सत्ता परिवर्तन के साथ प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव जरूरी है। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से छत्तीसगढ़ को भाजपा का स्थायी गढ़ बनाने की अपील की और 30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास को भव्य बनाने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़: भाजपा की बड़ी बैठक, नितिन नबीन बोले- जीत साबित करती है, हमारी पहचान कमल का निशान

पवन साय ने कहा- भाजपा ने कांग्रेस का गढ़ भेदकर इतिहास रचा

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के गढ़ को भेदकर नया इतिहास बनाया है। साथ ही, उन्होंने 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास में अधिक से अधिक आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पंचायत चुनावों के नतीजों का हुआ प्रजेंटेशन

बैठक के दौरान भाजपा प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने पंचायत और निकाय चुनावों के नतीजों का विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन, अरुण साव, अजय जम्वाल, पवन साय, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह देव समेत प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।