डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन : सामाजिक न्याय, समानता और समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

1776156469 c2148e68acfa7a52b29d
Share this

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

1776156478 c3fd2bfe714c65698bc5

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो समाज में समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों को मजबूत करने की सीख देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक न्यायपूर्ण एवं सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।