Share this
दिल्ली :- लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 20 ओवरों में 257/5 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 72(40) रन बनाए। आईपीएल में सबसे ज्यादा टोटल का रिकॉर्ड 23 अप्रैल 2013 को बनाया गया था, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पुणे वारियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था।










