Share this
कर्नाटक। बेंगलुरु से पीआरओ केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से जानकारी मिली कि कर्नाटक बंद के कारण आज 22 आगमन और 22 प्रस्थान सहित 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में आज यानी 29 सितंबर को कन्नड समर्थकों ने बंद का ऐलान किया है। इससे राज्य का दक्षिणी हिस्सा ज्यादा प्रभावित होने वाला है। वहीं यह बेंगलुरू में दूसरी हड़ताल होने वाली है, क्योंकि इससे पहले शहर 26 सितंबर को बंद किया गया था। अलग-अलग किसान संगठनों के प्रमुखों ने इस बंद का आह्वान किया है, जिसमें कर्नाटक रक्षणा वेदिके, कन्नड़ चालुवली (वटल पक्ष) और ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ शामिल हैं.बेंगलुरु पुलिस ने कावेरी जल मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कन्नड़ समर्थक संगठनों के सदस्यों को हिरासत में लिया।










