Share this
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट द्वारा वैध करार दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मांड में कोई भी ताकत अब अगस्त 2019 के फैसले को पलट नहीं सकती है.
मैं इसके लिए मेहनत करता हूं और जनता झोली भर देती है.वहीं तीनों राज्य में मुख्यमंत्री के रूप में नए चेहरों को प्राथमिकता के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी सेक्टर में कोई नाम अगर बड़ा हो गया, किसी ने अपनी ब्रांडिंग कर दी, तो बाकी लोगों पर ध्यान नहीं जाता. इसके कारण आपको कई बार कुछ लोग नए लगते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि वे नए नहीं होते. उनकी अपनी एक लंबी तपस्या होती है, अनुभव होता है.










