BJP Meeting: किसान मोर्चा भाजपा का आधार स्तंभ : अजय जम्वाल

Untitled design
Share this

रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर उपस्थित थे।

किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने कहा कि किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को दायित्व मिलने के बाद यह पहली बैठक है, इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और कहा कि भारत की लगभग 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है तथा छत्तीसगढ़ में 85 प्रतिशत लोग सीधे या परोक्ष रूप से कृषि से जुड़े हैं।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 6.32.50 PM

 

किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश में भाजपा की मजबूती को और बेहतर करेगा। श्री जम्वाल ने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता। हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला है। हमें अपने दायित्व की सीमाओं, कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों को समझकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।

यह भी पढ़ें: बस्तर से राजधानी तक विकास की लाइन: छत्तीसगढ़ में रेलवे को मिली नई रफ्तार, सीएम विष्णु देव साय ने जताया केंद्र सरकार का आभार

सदैव कार्यकर्ता भाव से कार्य करें : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं इसलिए सदैव कार्यकर्ता भाव से कार्य करें। आज देश में पंचायत से लेकर संसद तक हमारी पार्टी का प्रतिनिधित्व है, इसलिए हमारे व्यवहार में संतुलन और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना आवश्यक है, जो कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए महत्वपूर्ण होगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हमें कार्य करना है। हमारी मानवता, संस्कृति और राष्ट्रहित की भावना ही हमारे संगठन और मोर्चे के कार्य का आधार होना चाहिए। 60 लाख से भी ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ में प्राथमिक सदस्य हैं, जो लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 6.32.49 PM 1

भाजपा किसाना मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा भाजपा एवं सरकार के कार्यों को लेकर प्रदेश के हर किसान भाइयों से चर्चा करेंगे। श्री ठाकुर ने आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की एवं आने वाले समय में पार्टी के कार्यों एवं सरकार की योजनाओं को मोर्चा के माध्यम से हर घर तक पहुंचे इसके लिए लगातार कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2026 02 03 at 6.32.51 PM

इस दौरान प्रदेश मंत्री अमित साहू, राकेश तिवारी, ओमप्रकाश देवांगन, मनीषा चंद्राकर, प्रशांत ठाकुर, राजेश साहू, देवेंद्र ठाकुर, नवीन कालिया, रवीश गुप्ता, वैभव वैष्णव, योगेश्वरनंद नेताम, रविंद्र ठाकुर, कुलदीप चंद्र, ऊषा वैष्णव, स्मृति जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।