Share this
रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत किए जा रहे केंद्रीय बजट का सामूहिक श्रवण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर बजट भाषण को सुन रहे हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा उपस्थित हैं।
इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा, नलिनीश ठोकने, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद हैं। सभी नेता एवं कार्यकर्ता बजट भाषण को एकाग्रता के साथ सुन रहे हैं।










