Share this
रायपुर 27 मई 2024 : डिप्टी सीएम अरुण साव सोमवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण के विजन को लेकर चर्चा की। साथ ही बेमेतरा की घटना पर कांग्रेस द्वारा राजनीति करने पर दुख जताया। उन्होंने कहा की, ये समय राजनीति का नहीं है।उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 का विजन देश के सामने रखा है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार की आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर चर्चा हुई है। श्री साव ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हमारी सरकार प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने की तैयारी कर रही है।










