Share this
धमतरी : पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त हो रहे सउनि.छत्तर साय बरिहा ने लगातार 38 वर्ष 04 माह तक अपनी सेवाएं देकर आज अपनी अधिवार्षिकी सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय SP Anjaneya Varshney एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।
सेवा निवृत्त सउनि.बरिहा जिला राजनांदगांव में वर्ष 1986 में आरक्षक पद में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दी और पदोन्नति प्राप्त कर धमतरी जिले Dhamtari district में प्रआर. से सहा.उप निरीक्षक के पद पर पद्दोन्नत होते हुए आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हुए सहा.उप निरीक्षक को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए सभी पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी।










